BPSC Strategies

बीपीएससी प्रीलिम्स: आखिरी दिनों की रणनीति

  • Posted By
    10Pointer
  • Published
    24th Jan, 2023

चूंकि 68वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा होने में अब सिर्फ दो हफ्ते ही रह गए हैं , इसलिए परीक्षा से पहले कम समय में ज्यादा से ज्यादा रिविजन के लिए एक रणनीति बनाना महत्वपूर्ण है ताकि आप परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें।

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम को हम सात व्यापक क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता हैं जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। इतिहास, राजव्यवस्था और शासन, भूगोल, पर्यावरण, अर्थशास्त्र, विज्ञान और एप्टीट्यूड, और करंट  अफेयर्स

बीपीएससी प्रीलिम्स के गत वर्षों के प्रश्न पत्रों के रुझान को देखते हुए प्रश्नों की संख्या के आधार पर विभिन्न विषयों के महत्व को निम्न टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है।

विषय/क्षेत्र

पूछे गए प्रश्न (लगभग)

इतिहास

30

विज्ञान

30

गणित व रीजनिंग

10

करंट अफेयर्स

25-30

राजव्यवस्था

15

अर्थशास्त्र

10-15

भूगोल

15

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

10

 

 

 

 

इतिहास

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में इतिहास के लगभग 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। तैयारी के इस अंतिम चरण में, आपको बौद्ध और जैन धर्म, मौर्य और गुप्त साम्राज्य, भारत और बिहार के मध्यकालीन इतिहास, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और संघर्ष में बिहार की भूमिका पर अधिक ध्यान देने के साथ बार बार दोहराना चाहिए।

विज्ञानं गणित व रीजनिंग

प्रत्येक वर्ष, बीपीएससी विज्ञान पर लगभग पूछता 30 प्रश्न और बुनियादी गणित और तार्किक तर्क पर 10 प्रश्न पूछता है। । इन सवालों का स्तर एनसीईआरटी 10वीं के स्तर के बराबर होता है। प्रमुख टॉपिक्स की अगर बात करे तो, प्रकाश और लेंस, ऊष्मा और ऊष्मप्रवैगिकी, तरंगें ,ध्वनि और आधुनिक भौतिकी जैसे प्रमुख अध्यायों का  रिविजन करना चहिए। रसायन विज्ञान में, कार्बन और उसके यौगिक, धातु, गैर-धातु ,प्रमुख रासायनिक यौगिक उनके उपयोग , अम्ल, क्षार और लवण को अधिक व्यापक रूप से पढना चाहिए। इसी तरह, जीव विज्ञान में मुख्य रूप से कोशिका, मानव अंग प्रणाली और शरीर विज्ञान, पोषण, रोग और लक्षण आदि पर प्रश्न पूछे जाते हैं।

सम सामयिकी/ करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और राज्य महत्व के करंट अफेयर्स पर लगभग 25-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। पिछले 3-4 महीनों में हुई घटनाओं पर अधिक ध्यान देते हुए करेंट अफेयर्स का रिविजन करना उपयुक्तक रहेगा। शेष 50-60 प्रश्न राजनीति, अर्थशास्त्र, भूगोल और पर्यावरण से लगभग समान वेटेज के पूछे जाते हैं।

राजव्यवस्था

राजव्यवस्था के लिए, आपको मौलिक अधिकारों, DPSPs, मौलिक कर्तव्यों, संसद और राज्य विधानमंडल, राज्यपाल, न्यायपालिका और बिहार के प्रमुख संवैधानिक पदों को व्यापक रूप से पढना व दोहराना चाहिए।

अर्थशास्त्र

जहां तक अर्थशास्त्र का संबंध है, भारत और बिहार के बजट और आर्थिक सर्वेक्षण और आरबीआई महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं। इसके अलावा, बिहार सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम सम्बन्धी प्रश्न भी लगातार प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाते रहे हैं।

भूगोल

भूगोल में, नदी प्रणालियों के साथ-साथ भारत और बिहार की भौगोलिक स्थिति पर आधारित अध्याय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। खनिज संसाधनों, प्रमुख उद्योगों और कृषि सम्बंधित टॉपिक्स को भी प्राथमिकता क्रम में द्वितीय स्तर पर रख कर रिविजन करना चाहिए. इसके अलावा, कुछ विषयों जैसे वातावरण और जलवायु, साथ ही वन संसाधनों को भी परीक्षा से पहले दोहरा लेना उचित रहेगा। इसके अलावा, विश्व का क्षेत्रीय भूगोल जैसे पहाड़ों, झीलों, नदियों, मरुस्थल, वन और विश्व के घास के मैदानों पर भी कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं।

 

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

पर्यावरण और पारिस्थितिकी के सबसे महत्वपूर्ण अध्याय, जहाँ से आम तौर पर प्रश्न पूछे जाते हैं, पर्यावरण प्रदूषक, प्रमुख पर्यावरण सम्मेलन, संस्थाएँ और निकाय, और पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और कार्य हैं।

 

हमारा सुझाव है कि पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह प्रत्येक विषय के स्टैटिक टॉपिक्स की तैयारी में मदद करेगा। हमारा यह भी सुझाव हैं कि आप जितना हो सके मॉक टेस्ट पेपर हल करें क्योकि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नवीनतम पैटर्न में इस साल नेगेटिव मार्किंग को शामिल करने के साथ परीक्षा की संरचना में बदलाव किया गया है। अतः नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रख कर प्रैक्टिस करना अनिवार्य है।

Verifying, please be patient.